BREAKING NEWS

logo

फरीदाबाद : फैक्टरी में लगी आग दो मजदूर जिंदा जले


फरीदाबाद। गांव पाखल स्थित प्लाईवुड बनाने वाली ड्रीम प्राइवेट लिमिटेड फैक्ट्री में शनिवार को बुरी तरह से जली हुई हुई लाशें मिली हैं।शुक्रवार को इस फैक्ट्री में आग लग गई थी। दोनों कंकाल फैक्ट्री में काम करने वाले मजदूरों के बताए जा रहे है। पुलिस मामले की जांच कर कर रही है। धौज पुलिस थाना प्रभारी दर्पण ने बताया कि, जो दो ककांल मिले हैं। उनमें एक संभल यूपी के रहने वाले मोहम्मद आलिम का है, जबकि दूसरा बिहार का रहने वाला अरविंद है। दोनों की कुछ दिन पहले फैक्ट्री में काम करने के लिए आए थे। फैक्ट्री के अंदर प्लाईवुड की शीट पर डिजाइन बनाने का काम किया जाता है।

 पुलिस की जांच के मुताबिक, शुरुआती जांच में शार्ट सर्किट से आग लगने की बात कही जा रही है। फैक्ट्री में शुक्रवार की रात करीब ढाई बजे अचानक से आग लग गई थी। देखते ही देखते आग ने फैक्ट्री के एक बड़े हिस्से को अपनी चपेट में ले लिया। पुलिस के अनुसार प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है, बताया जा रहा है कि आग लगने के बाद दोनों अपना सामान निकालने के वापस फैक्ट्री में गए थे। लेकिन वो लोग नहीं निकल पाए। हालांकि पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। धौंज थाना प्रभारी दर्पण ने बताया कि फैक्ट्री मालिक की तलाश की जा रही है। 

पुलिस और दमकल विभाग की टीमें लापता मजदूरों की तलाश में लगातार जुटी हुई हैं। पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही आग लगने के सही कारणों का खुलासा किया जाएगा। पुलिस ने दोनों कंकाल को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भिजवा दिया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।

Subscribe Now