logo

जींद : पशु चिकित्सकों ने काले बिल्ले लगाकर किया काम


जींद। गत दिनों पूर्व मंत्री करण सिंह दलाल द्वारा पशुपालन विभाग को डंगर महकमा कह कर संबोधित किए जारे के रोष स्वरूप हरियाणा स्टेट वेटरनरी एसोसिएशन के आह्वान पर पशु चिकित्सकों ने सोमवार को काले बिल्ले लगा कर काम किया और रोष जताया।

एसोसिएशन के प्रदेश महासचिव डा. विजय कादियान ने कहा कि पूर्व मंत्री द्वारा विभाग में पूर्व में कार्यरत डा. हरीश वशिष्ठ को डांगर महकमे में एक मामूली अधिकारी कहकर लज्जित किया गया।

पशुपालन विभाग को डंगर महकमा कह कर संबोधित किया गया। जिसकी एसोसिएशन निंदा करती है। उन्होंने कहा कि कि पूर्व मंत्री को शब्दों की मर्यादा का ध्यान रखना चाहिए था। आज प्रदेशभर में सभी पशु चिकित्सकों ने काले बिल्ले लगाकर अपना रोष प्रकट किया है। डा. कादयान ने बताया कि पशु चिकित्सक सरकार की पशु कल्याण की नीतियों को पशुपालक के घर द्वार तक पहुंचाने में अग्रणी भूमिका निभाते हैं। इस तरह के अनर्गल बयान पशु चिकित्सकों एवं विभाग की मर्यादा को नीचा दिखाते हैं। अपने बयानों में पूर्व मंत्री ने डा. हरीश वशिष्ठ को नाकाबिल और मामूली अफसर बताया जो कि सरासर गलत है।

डा. हरीश ने पहले पशुपालन विभाग में कर्मठ पशु चिकित्सक के रूप में लगभग दो दशक तक अपनी उत्कृष्ठ सेवाएं दी हैं। बाद में हरियाणा सरकार ने पारदर्शी तरीके से पहली बार क्लास वन अधिकारियों से आईएएस के चयन में परीक्षा ली। जिसमें डा. हरीश चयनित हुए थे। डीसी के उनके कार्यकाल में पहले जींद और अब पलवल में उनकी कार्यप्रणाली को सभी ने सराहा है। एक ईमानदार आईएएस अधिकारी के लिए भी अपशब्दों से बचा जाना चाहिए। हरियाणा स्टेट वेटरनरी एसोसिएशन मांग करती है कि पूर्व मंत्री सार्वजनिक रूप से माफी मांगे।

Subscribe Now