फतेहाबाद,। भारत की जनगणना-2027 के प्रथम चरण के अंतर्गत मकान सूचीकरण एवं गणना कार्य को लेकर सोमवार को डाइट मताना के सभागार में एन्यूमरेटर और सुपरवाइजर हेतु तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ डीसी डॉ. विवेक भारती ने किया। प्रशिक्षण कार्यक्रम को डीसी डॉ. विवेक भारती ने संबोधित करते हुए कहा कि जनगणना एक अत्यंत महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्य है, जिसके आंकड़े देश की भविष्य की विकास योजनाओं और नीतियों के निर्माण में अहम भूमिका निभाते हैं। उन्होंने निर्देश दिए कि प्रथम चरण के कार्य को पूरी जिम्मेदारी, पारदर्शिता और सावधानी के साथ संपादित किया जाए, ताकि सटीक और विश्वसनीय आंकड़े प्राप्त हो सकें। उन्होंने कहा कि आम नागरिकों और जनप्रतिनिधियों को जनगणना प्रक्रिया की पूरी जानकारी दी जाए, जिससे किसी प्रकार का भ्रम उत्पन्न न हो और सभी के सहयोग से यह कार्य सफलतापूर्वक पूरा किया जा सके। प्रशिक्षण सत्र के दौरान डीसी ने अधिकारियों को उनके दायित्वों से अवगत कराते हुए बताया कि किस प्रकार सही और प्रमाणिक डेटा एकत्रित कर निर्धारित प्रणाली में समय पर अपलोड किया जाएगा, जिससे गणना कार्य का सुचारू संचालन सुनिश्चित हो सके। इस दौरान मास्टर ट्रैनर द्वारा यूजर मैनेजमेंट सिस्टम पर भी विस्तार से प्रशिक्षण दिया गया, जिसमें यूजर अकाउंट निर्माण, एडमिन व जनरल यूजर की भूमिकाएं, ट्रेनर्स, एन्यूमरेटर और सुपरवाइजर (ई एंड एस) की जिम्मेदारियां, सिंगल व बल्क अकाउंट क्रिएशन सहित विभिन्न प्रक्रियाओं की जानकारी दी गई। इस अवसर पर सीटीएम गौरव गुप्ता, जिला सांख्यिकीय अधिकारी प्रवीन, जिला जनगणना समन्वय अधिकारी मेघा, नायब तहसीलदार राज कुमार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
जिले में इन जगह आयोजित किया जा रहा हैं प्रशिक्षण सत्रतहसील फतेहाबाद के 245 एन्यूमरेटर और सुपरवाइजर हेतु डाइट मताना व पीएम श्री स्कूल, एमसी फतेहाबाद के 42 एन्यूमरेटर और सुपरवाइजर हेतु एमएम कॉलेज, तहसील टोहाना के 150 एन्यूमरेटर और सुपरवाइजर हेतु केएम सरस्वती सीनियर सैंकेडरी स्कूल, एमसी टोहाना के 51 एन्यूमरेटर और सुपरवाइजर हेतु राजकीय सीनियर सैकेंडरी स्कूल टोहाना, तहसील रतिया के 80 एन्यूमरेटर और सुपरवाइजर हेतु राजकीय मॉडल सीनियर सैकेंडरी स्कूल रतिया, एमसी रतिया के 40 एन्यूमरेटर और सुपरवाइजर हेतु राजकीय मॉडल सीनियर सैकेंडरी स्कूल रतिया, भूना एमसी के 39 एन्यूमरेटर और सुपरवाइजर हेतु राजकीय कॉलेज भूना, जाखल एमसी के 37 एन्यूमरेटर और सुपरवाइजर हेतु राजकीय मॉडल सीनियर सैकेंडरी स्कूल जाखल मंडी में आयोजित हो रहे है।
जनगणना 2027 : मकान सूचीकरण एवं गणना कार्य को लेकर एन्यूमरेटर का प्रशिक्षण कैम्प शुरू
मकान सूचीकरण व गणना कार्य जिम्मेदारी से करें : डीसी







.jpeg)




