BREAKING NEWS

logo

रोहतक में मुठभेड़ के बाद भाऊ गैंग का गुर्गा गिरफ्तार


घायल बदमाश का रिटोली गांव में शराब के ठेके पर फायरिंग में था शामिल

रोहतक। राेहतक में एक बार फिर से पुलिस व बदमाश के बीच मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ में यूपी के बागपत निवासी मोहन के पैर में गोली लगी है। जिसे इलाज के लिए रोहतक पीजीआई में भर्ती कराया गया है। मोहन भाऊ गैंग से संबंधित बताया जा रहा है और रिटोली गांव में हुई शराब के ठेके की फायरिंग के अपराध में शामिल होने की सूचना मिली है। फिलहाल उसका इलाज रोहतक पीजीआई में चल रहा है।छुट्टी मिलने के बाद उससे पूछताछ की जाएगी।

रोहतक अपराध जांच शाखा नंबर एक को बुधवार की रात सूचना मिली थी कि कोई बदमाश सांपला में झज्जर मेरठ रोड पर बेरी रोड पुल के नीचे किसी घटना को अंजाम देने की फिराक में है। पुलिस ने नाकाबंदी कर उसे वहां पर घेर लिया और सरेंडर करने के लिए बोला। लेकिन बदमाश ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जिस दौरान पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की और दोनों तरफ से 11 राउंड फायरिंग हुई। जिसमें मोहन के दोनों पैरों में गोलियां लगी और उसे घायल अवस्था में काबू कर लिया। मौके से पुलिस ने एक अवैध हथियार भी बरामद किया है।

इस मुठभेड़ में एक पुलिस कर्मचारियों की बुलेट प्रूफ जैकेट में भी गोली लगी है। गनीमत यह रही कि बुलेट प्रूफ जैकेट की वजह से पुलिस कर्मचारियों का बचाव हो गया। यूपी का रहने वाला मोहन भाऊ गैंग से संबंधित बताया जा रहा है। जो की रिटोली गांव में हुई शराब के ठेके की पर फायरिंग के मामले में शामिल था। जिसे इलाज के लिए रोहतक पीजीआई में भर्ती कराया गया है जहां फिलहाल उसका इलाज चल रहा है। इलाज से छुट्टी मिलने के बाद उससे पूछताछ की जाएगी। जांच अधिकारी अरविंद कुमार ने बताया कि आरोपी को पीजीआई में भर्ती कराया गया है, पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Subscribe Now