विधि अनुसार ड्यूटी मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में तलाशी की प्रक्रिया पूरी की गई। तलाशी के दौरान युवक के कब्जे से 70 ग्राम हेरोइन बरामद हुई, जिसे मौके पर ही सील कर जब्त किया गया। पूछताछ में आरोपी की पहचान अंकुश के रूप में हुई। पुलिस के अनुसार उसके विरुद्ध पूर्व में भी एनडीपीएस एक्ट सहित कई आपराधिक मामले दर्ज हैं, जो न्यायालय में विचाराधीन हैं। बरामद मात्रा को देखते हुए पुलिस इसे अवैध आपूर्ति शृंखला से जुड़ा मामला मान रही है। अधिकारियों ने बताया कि रिमांड के दौरान आरोपी से यह जानकारी जुटाई जाएगी कि प्रतिबंधित पदार्थ कहां से लाया गया और किन लोगों तक इसकी आपूर्ति की जानी थी। संभावित नेटवर्क की पहचान कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
यमुनानगर। यमुनानगर में एंटी नारकोटिक्स सेल ने 70 ग्राम हेरोइन के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर न्यायालय में पेश करने की कार्रवाई प्रारंभ कर दी है। सेल के प्रभारी उप निरीक्षक अनिल कुमार ने सोमवार को बताया कि टीम को विश्वसनीय सूचना मिली थी कि एक युवक प्रतिबंधित नशीले पदार्थ के साथ क्षेत्र में सक्रिय है। सूचना के आधार पर गठित टीम ने निर्धारित स्थान पर पहुंचकर संदिग्ध को रोका।













