BREAKING NEWS

logo

फतेहाबाद : घर के बाहर खेल रही बच्ची के अपहरण का प्रयास


फतेहाबाद। शहर के अशोक नगर में कुछ महिलाओं द्वारा एक छह साल की बच्ची के अपहरण का प्रयास करने का मामला सामने आया है। बच्ची के शोर मचाने पर महिलाएं उसे वहीं छोडक़र फरार हो गए। बाद में बच्ची ने इस बारे में परिजनों को बताया, जिसके बाद परिजनों ने इस बारे में पुलिस को शिकायत दर्ज करवाई। बच्ची के अपहरण के प्रयास की सूचना मिलते ही अशोक नगरवासियों में भी रोष फैल गया और रविवार देर रात को मौहल्लावासियों ने इकट्ठा होकर रोष जताया और आरोपी महिलाओं को जल्द गिरफ्तार करने की मांग की है। मिली जानकारी के अनुसार, अशोक नगर निवासी एक बच्ची अपनी घर के बाहर खेल रही थी। देर शाम को यह महिलाएं इस गली में आए और बच्ची से बातचीत करने लगीं।

 इन महिलाओं ने बच्ची से कहा कि तुम्हारी फ्रेंड बुला रही है। आरोप है कि इन महिलाओं ने बच्ची को बातों में उलझाया और उसे वहां से उठाकर ले जाने की कोशिश की। महिलाओं के जबरदस्ती उठाने पर बच्ची ने जोर-जोर से शोर मचाना शुरू कर दिया। बच्ची का शोर सुनकर आसपड़ोस के लोग घर से बाहर निकले। लोगों को देखकर महिलाएं घबरा गई और बच्ची को कुछ ही दूरी पर छोडक़र वहां से फरार हो गई। इसके बाद बच्ची रोते हुए घर पहुंची और इस बारे में परिजनों को बताया। घटना की जानकारी मिलने पर आसपास के लोग एकत्रित हुए और मामले को लेकर रोष जताया। लोगों का कहना है कि क्षेत्र में इन दिनों महिलाओं का एक गिरोह सक्रिय है जोकि बच्चों को अपना निशाना बनाने के प्रयास में है। उन्होंने पुलिस से क्षेत्र में गश्त बढ़ाने और आरोपी महिलाओं की तलाश कर उन्हें जल्द गिरफ्तार करने की मांग की है। हुडा पुलिस चौकी द्वारा मामले की जांच की जा रही है।

Subscribe Now