फतेहाबाद पुलिस ने तस्कर को दबोचा, 2 किलो 100 ग्राम गांजा बरामद
फतेहाबाद। नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सीआईए रतिया पुलिस ने कार्रवाई करते हुए फतेहाबाद शहर से एक युवक को काबू कर उसके कब्जे से 2 किलो 100 ग्राम गांजा बरामद किया है।
शनिवार को इस बारे जानकारी देेते हुए सीआईए रतिया प्रभारी उपनिरीक्षक प्रदीप कुमार ने बताया कि पुलिस टीम गुप्त सूचना के आधार पर फतेहाबाद बाईपास टी-पॉइंट माजरा मोड़ के पास मौजूद थी। सूचना के अनुसार एक युवक नशीला पदार्थ बेचने के उद्देश्य से वहां खड़ा था। सूचना पुख्ता होने पर पुलिस टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए बताए गए स्थान पर दबिश दी। मौके पर एक युवक संदिग्ध अवस्था में सफेद रंग का बैग लिए खड़ा दिखाई दिया, जो पुलिस को देखकर घबराने लगा।
शक के आधार पर उसे काबू कर पूछताछ की गई। आरोपी की पहचान सागर पुत्र सिंगारा सिंह निवासी अशोक नगर फतेहाबाद के रूप में हुई। नियमानुसार तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 2 किलो 100 ग्राम गांजा बरामद हुआ। रिकॉर्ड के अवलोकन से ज्ञात हुआ कि आरोपी आदतन श्रेणी का अपराधी है तथा इसके खिलाफ पहले से दो मामले दर्ज हैं। उक्त दोनों मामलों में आरोपी वांछित चल रहा था। इस संबंध में थाना शहर फतेहाबाद में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।







12.jpg)




