logo

जींद जिला कारागार में बंदियों के गुट भिड़े, तीन घायल


जींद। जिला कारागार में बंदियों के दो गुट आपस में भिड़ गए। जिसमें तीन बंदी घायल हो गए। घायल बंदियों को नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। जेल उपाधीक्षक की शिकायत पर सिविल लाइन थाना पुलिस ने शुक्रवार काे मामले की जांच शुरू कर दी है। जेल उपाधीक्षक ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि बैरक नंबर पांच में गांव जैजैवती निवासी विजय व उसके साथी, इसके अलावा तीहर निवासी प्रवीण, बरोदा निवासी विपिन व उनके साथी भी विचाराधीन बंदी है। दोनों पक्ष अलग गुटों से संबंध रखते है।

बुधवार रात दोनों गुटों में कहासुनी के बाद मारपीट हो गई थी। जिसमें लात व घुसों के अलावा बर्तन तोड़ कर हथियारों के तौर पर प्रयोग किया। बंदियों के इस झगड़े में गांव जैजैवंती निवासी विजय, उसके साथी गांव सिवाहा निवासी मोहित, मनजीत को काफी चोटें आई। बंदियों के बीच झगड़े की सूचना पाकर जेल अमला बैरक में पहुंचा और झगड़ रहे बंदियों को अलग-अलग किया। तीनों घायल बंदियों को जेल प्रशासन द्वारा नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। घायल बंदियों ने गांव बरौदा निवासी विपिन, निहारगढ़ निवासी मनजीत, गांव गढ़ी निवासी सुखविंद्र, गांव पेटवाड़ निवासी साहिल, समेत दर्जनभर बंदियों पर हमला करने का आरोप लगाया है।

 जेल उपाधीक्षक ने आरोपित हमलावर बंदियों के खिलाफ सिविल लाइन थाना पुलिस को शिकायत दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। शुक्रवार को जानकारी देते हुए सिविल लाइन थाना के कार्यवाहक प्रभारी समरजीत ने बताया कि जेल उपाधीक्षक की तरफ से जेल में झगड़े की शिकायत मिली है। घायल बंदियों के बयान लिए जा रहे हैं। फिलहाल मामले की जांच की रही है।

Subscribe Now