BREAKING NEWS

logo

पानीपत: दिनदहाड़े मकान में चोरी, 1.50 लाख नकदी व सोने-चांदी के आभूषण गायब


पानीपत। हरियाणा के पानीपत जिले के काबड़ी रोड शनि मंदिर के पास दिनदहाड़े चोरों ने एक मकान में बड़ी चोरी की। चोरों ने ताला तोड़कर घर में घुसकर एक लाख 50 हजार रुपये नकद और सोने-चांदी के आभूषण चुरा लिए।

काबड़ी रोड निवासी सलिन्द्र ने थाना पुराना औद्योगिक क्षेत्र में पुलिस को दी गई शिकायत में बताया कि बुधवार को वह अपने परिवार के साथ घर पर ताला लगाकर किसी निजी काम से करनाल गए हुए थे। जब शाम को पूरा परिवार वापस लौटा, तो घर का ताला टूटा हुआ मिला। घर के अंदर जाने पर पीड़ित ने देखा कि कमरे में रखे लोहे के बड़े संदूक का ताला टूटा हुआ मिला, जिसका सामान बिखरा पड़ा था।

 इसके अलावा चोरों ने पूरे घर के सामान को अस्त-व्यस्त कर दिया था। जब परिवार ने सामान की जांच की, तो संदूक में रखी एक लाख 50 हजार की नकदी और सोने की अंगूठी व चांदी की पाजेब गायब मिली। जिसकी सूचना सलिन्द्र ने तुरंत थाना पुराना औद्योगिक पुलिस को दी। पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर चोरों की धर पकड़ शुरु कर दी है।

Subscribe Now