BREAKING NEWS

logo

दिल्ली के शास्त्री पार्क में 12 वर्षीय लड़के की हत्या


नई दिल्ली। उत्तर-पूर्वी दिल्ली के शास्त्री पार्क इलाके में आज सुबह एक 12 वर्षीय लड़के की हत्या कर दी गई। पुलिस को सुबह करीब 9:50 बजे सूचना मिली कि शास्त्री पार्क चौक लूप के पास एक लड़का अचेत अवस्था में पड़ा है। मौके पर पहुंची पुलिस बच्चे को तत्काल जगप्रवेश चंद्र अस्पताल ले गई।डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस की प्रारंभिक जांच में हत्या की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 103(1) के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना की गंभीरता को देखते हुए फॉरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, हत्या के पीछे के कारणों और आरोपितों की पहचान के लिए अलग-अलग टीमें गठित कर दी गई हैं। फिलहाल पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी के फुटेज खंगाल रही है और स्थानीय लोगों से पूछताछ की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही घटना का खुलासा कर लिया जाएगा।

Subscribe Now