BREAKING NEWS

logo

मुख्यमंत्री से निगम के एमटीएस कर्मियों ने की मुलाकात


नई दिल्ली। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता से आज दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) के मल्टी टास्किंग स्टाफ (एमटीएस) कर्मियों ने मुख्यमंत्री जनसेवा सदन में मुलाकात की। इस अवसर पर कर्मियों ने वेतन वृद्धि के निर्णय पर सरकार के प्रति आभार व्यक्त किया।

मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट कर कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हमारी सरकार ‘कर्मयोगी के सम्मान’ को सुशासन का मूल मंत्र मानकर कार्य कर रही है। हमारे लिए हर कर्मचारी केवल व्यवस्था का हिस्सा नहीं, बल्कि विकसित दिल्ली के निर्माण का आधार स्तंभ है। उन्होंने कहा कि दिल्ली की सेवा में समर्पित इन कर्मयोगियों का सम्मान और सशक्तिकरण, हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है।

इस अवसर पर दिल्ली के महापौर राजा इकबाल सिंह, स्टैंडिंग कमेटी की अध्यक्ष सत्या शर्मा, एमसीडी के नेता सदन प्रवेश वाही उपस्थित रहे।

उल्लेखनीय है एमसीडी ने अपने बजट से एक दिन पहले गुरुवार को सभी एमटीएस कर्मचारियों के लिए समान वेतन को मंजूरी दी। इस फैसले से लगभग 4,000 कर्मचारियों को लाभ होगा। इसके लिए 50 करोड़ रुपये का बजट आवंटित किया गया है। निगम के 12 जोन में से छह जोन में काम करने वाले कर्मियों को प्रति माह 27,000 मिलते हैं, जबकि शेष जोन में काम करने वालों को न्यूनतम मजदूरी मानदंडों के अनुसार 17,000 और 19,000 के बीच भुगतान किया जाता है। इस फैसले के बाद अब सभी को एक समान वेतन मिलेगा।

Subscribe Now