नई दिल्ली। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बुधवार को अपने जनसेवा सदन में जनसुनवाई के दौरान जनता से सीधा संवाद किया। उन्होंने दिल्ली के अलग-अलग क्षेत्रों से आए नागरिकों की समस्याएं ध्यान से सुनीं और संबंधित अधिकारियों को तत्काल कार्रवाई के स्पष्ट निर्देश दिए।
मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा कि अंत्योदय की भावना से कार्य करते हुए हर नागरिक का जीवन आसान बनाना ही सरकार का लक्ष्य है। उन्होंने कहा कि जनसेवा ही हमारा धर्म है। जनसुनवाई वही मजबूत सेतु है, जो सरकार और जनता को एक सूत्र में जोड़ता है। जनसुनवाई के दौरान यहां काफी भीड़ दिखाई दी।
मुख्यमंत्री ने की जनसुनवाई, अधिकारियों को कार्रवाई के दिए निर्देश







.jpg)




