पुलिस ने आज मंगलवार को खुलासा करते हुए बताया कि, गुढ़ियारी पुलिस थाना की टीम को 16 फरवरी सोमवार को सूचना मिली थी कि, सीएसईबी मैदान के पास एक युवक हथियार लेकर घूम रहा है।
वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और मुखबिर के बताए हुलिये के आधार पर संदिग्ध को पकड़ा। पूछताछ में उसने अपना नाम सिद्धार्थ शर्मा (29) निवासी तिरंगा चौक, डीडी नगर बताया। तलाशी लेने पर उसके पास से एक पिस्टल और एक खाली मैग्जीन बरामद हुई। वैध दस्तावेज मांगने पर वह कोई कागजात प्रस्तुत नहीं कर सका।
पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ अपराध क्रमांक 50/26 के तहत धारा 25 आर्म्स एक्ट में मामला दर्ज किया है। जब्त हथियार को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी गई है।
रायपुर : अवैध पिस्टल व मैग्जीन के साथ एक युवक गिरफ्तार
रायपुर। राजधानी रायपुर के गुढ़ियारी क्षेत्र में अवैध पिस्टल और मैग्जीन लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।












