BREAKING NEWS

logo

शीतलहर में मानवता की मिसाल: जनचेतना कल्याण मंच ने 101 जरूरतमंदों को बांटे गर्म कपड़े


बलरामपुर।छत्तीसगढ़ में इन दिनों हाड़ कंपा देने वाली शीतलहर ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित कर दिया है। ठंड से सबसे अधिक परेशानी गरीब, असहाय और बेसहारा तबके के लोग हो रहे है। ऐसे कठिन समय में समाजसेवी संस्था जनचेतना कल्याण मंच ने एक बार फिर मानवीय संवेदना और सामाजिक दायित्व का परिचय देते हुए जरूरतमंदों के बीच राहत पहुंचाई है।

बीते 28 वर्षों से निरंतर सामाजिक सेवा में सक्रिय जनचेतना कल्याण मंच द्वारा शीतलहर को देखते हुए आज बलरामपुर जिले के रामानुजगंज स्थित वार्ड क्रमांक 13 में गर्म कपड़ों का वितरण किया गया। संस्था के प्रदेश अध्यक्ष विकास दुबे के नेतृत्व में आयोजित इस सेवा कार्यक्रम के तहत 101 गरीब एवं असहाय लोगों को गर्म कपड़े प्रदान किए गए, जिससे उन्हें ठंड से राहत मिल सके।

कार्यक्रम के दौरान मंच के प्रदेश अध्यक्ष विकास दुबे ने कहा कि, कड़ाके की ठंड में जरूरतमंदों की सहायता करना केवल सेवा नहीं, बल्कि सामाजिक जिम्मेदारी भी है। संस्था आगे भी इसी तरह जरूरतमंदों के बीच राहत कार्य जारी रखेगी।

इस अवसर पर यशपाल दुबे, मनोज तिवारी, विकास केशरी, उज्जवल तिवारी, विष्णु पांडेय, पीयूष गुप्ता, सलाम मंसूरी, अजय केवट सहित बड़ी संख्या में समाजसेवी एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने संस्था के इस प्रयास की सराहना करते हुए इसे समाज के लिए प्रेरणादायी बताया।

उल्लेखनीय है कि, जनचेतना कल्याण मंच का यह सेवा कार्य शीतलहर के बीच जरूरतमंदों के लिए न केवल सहारा बना, बल्कि समाज में आपसी सहयोग और संवेदना की भावना को भी मजबूत करता नजर आया।

Subscribe Now