रायपुर के महादेव घाट में मिला अज्ञात महिला का शव, पुलिस जांच में जुटी
रायपुर। राजधानी रायपुर के महादेव घाट में आज बुधवार काे एक अज्ञात महिला का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला। स्थानीय लोगों द्वारा दी गई सूचना के बाद पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है ।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार डीडी नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत महादेव घाट पर आज एक आज्ञात महिला का शव मिला है। प्रारंभिक जांच में महिला के सिर पर चोट के निशान पाए गए हैं, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है, फिलहाल महिला की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस आसपास के थानों में दर्ज गुमशुदगी के मामलों की जांच कर रही है। साथ ही, घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मामले की स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।












