घटना का खुलासा शनिवार सुबह हुआ, जब ऑटो संघ के सदस्य और पदाधिकारी नियमित पूजा-अर्चना के लिए मंदिर पहुंचे। दानपेटी गायब देख उन्होंने तुरंत रेलवे आरपीएफ और जिला कोतवाली पुलिस को सूचना दी।ऑटो संघ के सदस्यों के अनुसार, दानपेटी पिछले डेढ़ से दो साल से बंद थी। इसमें प्रतिदिन ऑटो संघ के सदस्य और श्रद्धालु चढ़ावा चढ़ाते थे। अनुमान है कि दानपेटी में लगभग 80 से 90 हजार रुपये नकद मौजूद थे।
ऑटो चालक यशवंत कुमार चंद्रा ने बताया कि चोरी की वारदात देर रात लगभग 12 बजे हुई। सीसीटीवी फुटेज में चोर दानपेटी को ले जाते हुए स्पष्ट रूप से देखे जा सकते हैं।मंदिर रेलवे स्टेशन के सामने स्थित है और इस मार्ग पर लोगों की आवाजाही लगातार बनी रहती है। मंदिर के पास ही आरपीएफ थाना भी है। इसके बावजूद चोरों ने खुलेआम चोरी की वारदात को अंजाम दिया।
ऑटो संघ ने कोतवाली थाना में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई और जांच शुरू कर दी है।
कोरबा: सीतामढ़ी रेलवे स्टेशन के सामने हनुमान मंदिर से चोरी
कोरबा। कोरबा शहर के सीतामढ़ी रेलवे स्टेशन के सामने स्थित श्री श्री हनुमान मंदिर से अज्ञात चोरों ने बीती देर रात दानपेटी चोरी कर ली। चोरों ने मंदिर परिसर में लगी जंजीर काटकर दानपेटी को चुरा लिया। चोरी की पूरी घटना मंदिर परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।












