BREAKING NEWS

logo

सरदार वल्लभभाई पटेल की 150 वीं जयंती के उपलक्ष्य में मुख्यमंत्री साय आज यूनिटी मार्च को दिखाएंगे हरी झंडी


रायपुर। भारत के पहले उप प्रधान मंत्री और देश के लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150वीं जयंती मनाई जा रही है। इस अवसर पर राजधानी रायपुर में आज रविवार काे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय यूनिटी मार्च को हरी झण्डी दिखाकर करेंगे।

उल्लेखनीय है कि भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेशभर से चयनित 72 युवाओं आज दोपहर 12 बजे बस द्वारा रायपुर से नागपुर हेतु प्रस्थान करेंगे। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव, उप मुख्यमंत्री अरुण साव हरी झण्डी दिखाकर टोली को खेल अकादमी के लिए रवाना करेंगे।

Subscribe Now