BREAKING NEWS

logo

साय कैबिनेट की अहम बैठक आज


रायपुर। छत्तीसगढ़ में आज मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में मंत्रिपरिषद् की अहम बैठक आयोजित की जाएगी। यह बैठक सुबह 11 बजे नवा रायपुर में होगी, जिसमें राज्य सरकार के सभी मंत्री और वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहेंगे। बजट सत्र से पहले हो रही इस कैबिनेट बैठक को बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

सूत्रों के अनुसार बैठक में राज्य की वित्तीय स्थिति, विकास योजनाओं और आगामी बजट से जुड़े प्रमुख मुद्दों पर विस्तार से चर्चा होने की संभावना है। साथ ही कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर मुहर भी लग सकती है। सरकार के सूत्रों के अनुसार इस बैठक में जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा, नई घोषणाओं की तैयारी और प्रशासनिक फैसलों पर अंतिम रूप दिया जा सकता है। कैबिनेट के फैसलों से आने वाले समय में छत्तीसगढ़ की विकास योजनाओं को नई गति मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। बता दें कि ये बैठक बजट सत्र से पहले आयोजित हो रही है, जिससे इसमें बजट के प्राथमिकताओं और प्रावधानों पर भी विस्तृत चर्चा होने के आसार हैं।

Subscribe Now