BREAKING NEWS

logo

रायपुर : ट्रैफिक पुलिस वाहन की चपेट में आए दाे स्कूली बच्चे , एक की मौत, दूसरा गंभीर


रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में आज शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। जहां एक यातायात पुलिस की वाहन उठाने वाली टोइंग वाहन ने ईवी स्कूटर से स्कूल जा रहे भाई-बहन को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में एक बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई। घटना छत्तीसगढ़ क्लब के पास की है।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के मुताबिक, हादसा सुबह 7.50 बजे मुख्यमंत्री निवास के पास हुआ है। मृतक की पहचान अंश आठवानी (14वर्ष ) के रूप में हुई है। जो स्कूटर चला रहा था। हादसे के बाद ड्राइवर सरकारी वाहन छोड़कर माैके से फरार हो गया है। वहीं हादसे में घायल नमिसा आठवानी को अंबेडकर अस्पताल में भर्ती किया गया है। मामले में सिविल लाइन एसीपी रमाकांत साहू ने बताया कि आरोपित चालक की तलाश की जा रही है और जल्द ही उसे गिरफ्तार कर कठाेर कार्रवाई की जाएगी।

Subscribe Now