BREAKING NEWS

logo

लैलूंगा में दो नाबालिग से दुष्कर्म, मुख्य आरोपित सहित सहयोगी गिरफ्तार


रायगढ़। जिले के धरमजयगढ़ पुलिस ने दाे नाबालिग पीड़िता से दुष्कर्म के आराेपिताें काे गिरफ्तार कर आज बुधवार काे न्यायिक रिमांड पर भेज द‍िया है।

16 फरवरी को थाना लैलूंगा में दो नाबालिग बालिकाओं ने अपने परिजनों के साथ थाना उपस्थित होकर लैलूंगा निवासी युवक प्रकाश उर्फ राहुल पैंकरा के विरुद्ध दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कराने पहुंचीं। घटना की जानकारी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के संज्ञान में आते ही उन्होंने तत्काल एसडीओपी धरमजयगढ़ को आरोपितों की शीघ्र गिरफ्तारी सुनिश्चित करने एवं पीड़िताओं की निजता का विशेष ध्यान रखने निर्देशित किया।

एसडीओपी धरमजयगढ़ सिद्दांत तिवारी के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी लैलूंगा उपनिरीक्षक गिरधारी साव द्वारा मंगलवार को त्वरित कार्रवाई करते हुए लैलूंगा पुलिस ने मुख्य आरोपि‍त ओमप्रकाश पैंकरा उर्फ प्रकाश उर्फ राहुल पैंकरा तथा घटना में सहयोगी आरोपि‍त जयकिशन धोबा को हिरासत में ले लिया। बाद में दोनों को विधिवत गिरफ्तार कर आज न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।

पुल‍िस से प्राप्त जानकारी के अनुसार दोनों पीड़िता आपस में सहेली हैं। 17 वर्षीय बालिका ने लिखित आवेदन प्रस्तुत कर बताया कि उसका दिसंबर 2025 में ओमप्रकाश उर्फ प्रकाश उर्फ राहुल पैंकरा से मोबाइल के माध्यम से परिचय हुआ था। आरोपि‍त ने उसे प्रेमजाल में फंसाकर शादी करने का प्रलोभन दिया।

14 फरवरी को आरोपि‍त ने लड़की को लैलूंगा मिलने बुलाया। लड़की अपनी सहेली (16 वर्षीय) के साथ पत्थलगांव होते बस से लैलूंगा पहुंची। अटल चौक लैलूंगा पर आरोपि‍त राहुल अपने दोस्त जयकिशन धाबो के साथ मोटरसाइकि‍ल क्रमांक सीजी 13 एमयू 3456 से दोनों को लेने आया।

चारों ग्राम सोनाजोरी गए, जहां रात में आरोपि‍त प्रकाश और उसके साथी चारों एक मोटरसाइक‍िल से सोनाजोरी जंगल गये। वहां मुख्य आरोपि‍त ओमप्रकाश पैंकरा ने पहले उसकी कथित प्रेमिका के साथ दुष्कर्म किया, फिर उसकी सहेली के साथ भी दुष्कर्म किया तथा घटना किसी को बताने पर मारपीट की धमकी दी।

दोनों पीड़िताओं द्वारा अलग-अलग आवेदन प्रस्तुत कर थाना लैलूंगा में रिपोर्ट दर्ज कराई गई, जिस पर पृथक-पृथक अपराध पंजीबद्ध किया गया। अपराध क्रमांक 50/2026 व 51/2026 धारा 70 भारतीय न्याय संहिता एवं 4, 6 पाक्सो एक्ट के तहत दर्ज क‍िया गया।

आरोपि‍त ओमप्रकाश पैंकरा ने पूछताछ में दोनों युवतियों के साथ दुष्कर्म करना स्वीकार किया है, जबकि जयकिशन धोबा घटना में सहयोगी पाया गया। आरोपितों से एक घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकि‍ल सीजी 13 एमयू 3456 जब्‍त किया गया है।

गिरफ्तार आरोपि‍तों में ओमप्रकाश पैंकरा उर्फ प्रकाश उर्फ राहुल पैंकरा (उम्र 22 वर्ष) निवासी ग्राम किलकिला, थाना लैलूंगा (मुख्य आरोपि‍त), जयकिशन धोबा (उम्र 20 वर्ष) निवासी ग्राम टुरटुरा, थाना लैलूंगा शाम‍िल हैं।

Subscribe Now