BREAKING NEWS

logo

देह व्यापार के दो आरोपि‍त गिरफ्तार, पीटा एक्ट के तहत कार्रवाई


रायगढ़। जिले में देह व्यापार को लेकर कोतवाली क्षेत्र में सीएसपी मयंक मिश्रा के नेतृत्व में कोतवाली पुलिस द्वारा बीती देर रात शिवा नगर क्षेत्र में देह व्यापार की सूचना पर बड़ी कार्रवाई की गई। देह व्यापार में लिप्त एक पुरुष आराेपित व उसकी सहयाेगी महिला पर अपराध पंजीबद्ध कर आज बुधवार को न्‍याय‍िक र‍िमांड पर भेज द‍िया गया है।

पुलिस को सूचनातंत्र के जरिए बीती रात सूचना प्राप्त हुई कि एसबीआई मेन ब्रांच के सामने रोड किनारे अनिल कुमार नंदे के मकान में राहूल कुमार यादव एवं एक महिला द्वारा बाहर से महिलाओं को बुलाकर देह व्यापार कराया जा रहा है। सूचना से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन को अवगत कराते हुए उनके मार्गदर्शन पर सीएसपी मयंक मिश्रा ने तत्काल रेड की योजना बनाई गई। पीटा एक्ट की कार्रवाई के अनुरूप नगर पुलिस अधीक्षक ने एक पाइंटर को ग्राहक बनाकर रुपये देकर मकान भेजा गया। पाइंटर से संकेत मिलते ही पुलिस टीम ने मकान की घेराबंदी कर एकाएक दबिश दी।

मौके पर मकान के भीतर आरोपि‍त राहूल कुमार यादव, उसकी महिला सहयोगी तथा अनैतिक कार्य हेतु लाई गई दो महिलाएं मिलीं। तलाशी के दौरान देह व्यापार में प्रयुक्त आपत्तिजनक सामग्री, दो मोबाइल फोन (रेडमी एवं विवो) तथा नकद 2000 रुपये बरामद किए गए। पूछताछ में आरोपि‍त ने स्वीकार किया कि वह महिलाओं को बुलाकर देह व्यापार कर अवैध कमाई कर रहा था।

थाना कोतवाली में आरोपि‍त राहूल कुमार यादव एवं उसकी महिला सहयोगी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 40/2026 धारा 3, 4, 5 अनैतिक देह व्यापार (पीटा) अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध कर दोनों को विधिवत गिरफ्तार कर आज न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

Subscribe Now