BREAKING NEWS

logo

नवा रायपुर से कुरूद तक अप्रैल के पहले सप्ताह में चलेगी ट्रेन


रायपुर। नवा रायपुर से कुरूद तक नई ब्रॉडगेज रेल लाइन बिछाने का काम पूरा हो चुका है। 17 मार्च को रेल सुरक्षा आयुक्त (सीआरएस) और इलेक्ट्रिकल विभाग की टीम इस रूट का निरीक्षण करेगी। अनुमति मिलते ही अप्रैल के पहले सप्ताह से रायपुर से कुरूद तक ट्रेन चलने लगेगी।

रायपुर रेल मंडल के अधिकारियों ने बताया कि नवा रायपुर से धमतरी के बीच ट्रेन करीब 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलेगी। इससे क्षेत्र की कनेक्टिविटी मजबूत होगी।ट्रेन शुरू होने के बाद कुरूद से धमतरी के बीच करीब 22 किलोमीटर रेल लाइन का काम तेज किया जाएगा। इस रेल परियोजना से नवा रायपुर, रायपुर और धमतरी सीधे रेल मार्ग से जुड़ जाएंगे।

अधिकारियों के अनुसार नवा रायपुर से अभनपुर और राजिम तक पहले ही ट्रेन सेवा शुरू हो चुकी है। पूरे प्रोजेक्ट पर करीब 550 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं। इस रूट पर अभनपुर, कुरूद और धमतरी बड़े स्टेशन होंगे, जबकि चटौद, सिरी, सारसापुरी और सांकरा गांव में पैसेंजर हाल्ट बनाए जाएंगे, जिससे ग्रामीणों को भी रेल सुविधा मिलेगी।

धमतरी से नवा रायपुर, केंद्री और अभनपुर तक ट्रेन सेवा शुरू होने से करीब 20 लाख लोगों को सीधा फायदा होगा।

Subscribe Now