BREAKING NEWS

logo

जांजगीर-चांपा में इलेक्ट्रॉनिक गोदाम में लगी आग, शॉर्ट सर्किट से सामान जलकर राख


जांजगीर-चांपा। जिले के अकलतरा में बंटी इलेक्ट्रॉनिक दुकान के गोदाम में आज सोमवार सुबह भीषण आग लग गई। इस आगजनी में इलेक्ट्रॉनिक सामान जलकर राख हो गया। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। घटना अकलतरा थाना क्षेत्र की है।

अकलतरा पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, बंटी इलेक्ट्रॉनिक के संचालक ने यह गोदाम किराए पर लिया था, जिसमें इलेक्ट्रॉनिक सामान रखे गए थे। सोमवार सुबह करीब 7 बजे गोदाम से अचानक धुआं निकलने लगा। देखते ही देखते आग भड़क उठी और कुछ ही मिनटों में पूरा सामान इसकी चपेट में आ गया। आग लगने की सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग पर काबू नहीं पाया जा सका। इसके बाद फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई, जिसने कड़ी मशक्कत के बाद आग को पूरी तरह बुझाया। वहीं अब नुकसान का आंकलन किया जा रहा है।

अकलतरा पुलिस टीम भी घटना स्थल पर पहुंची और सुरक्षा के मद्देनजर लोगों को गोदाम के आसपास से हटाया। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। आगे की कार्रवाई के लिए बिजली विभाग के अधिकारियों से भी जांच कराई जाएगी।

Subscribe Now