logo

राज्यपाल डेका आज कोरबा और बिलासपुर जिले के दौरे पर, विभिन्न कार्यक्रमों में होंगे शामिल


रायपुर। राज्यपाल रमेन डेका आज बुधवार को कोरबा और बिलासपुर जिले के दौरे पर रहेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार डेका रायपुर लोकभवन से सड़क मार्ग द्वारा मुंगेली जिले के चंदखुरी विश्राम गृह के लिए प्रस्थान करेंगे। इसके बाद राज्यपाल कोरबा जिले के कटघोरा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम ढपढप बांकीमोंगरा के लिए रवाना होंगे। यहां वे प्रातः 11 बजे आयोजित “दिव्य श्री हनुमंत कथा एवं 108 दिव्यांग एवं निर्धन कन्याओं के सामूहिक विवाह” कार्यक्रम में शामिल होंगे।

कार्यक्रम के पश्चात राज्यपाल डेका दोपहर 12:30 बजे रतनपुर (बिलासपुर) स्थित विश्राम गृह के लिए प्रस्थान करेंगे, जहां दोपहर 1:30 बजे आगमन निर्धारित है। इसके बाद वे दोपहर 2:30 बजे पुनः चंदखुरी जिला मुंगेली के लिए रवाना होंगे। दोपहर 3:30 बजे चंदखुरी पहुंचने के बाद अल्प विश्राम करेंगे और शाम 3:45 बजे रायपुर स्थित लोक भवन के लिए प्रस्थान करेंगे।राज्यपाल शाम 5 बजे लोक भवन, रायपुर पहुंचेंगे।

Subscribe Now