logo

पूर्व विधायक घनाराम साहू के पुत्र ने फांसी लगाकर की आत्महत्या


रायपुर। बालोद जिले के गुंडरदेही से पूर्व विधायक पूर्व विधायक स्वर्गीय घनाराम साहू के पुत्र जय साहू ने आज अपने निवास पर फाँसी लगाकर आत्महत्या कर ली। 45 वर्षीय जय साहू के पास से पुलिस को कोई सुसाइडल नोट नहीं मिला है। आशंका है कि उन्होंने घरेलू विवाद के चलते फांसी लगाई है।

पंडरी थाना पुलिस के अनुसार, प्रथम दृष्टया यह मामला फांसी लगाकर आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। जय साहू का शव उनके घर के कमरे में फंदे से लटका पाया गया।पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटनास्थल पर फॉरेंसिक टीम और विशेषज्ञों को बुलाया गया है ताकि साक्ष्य जुटाए जा सकें।

अभी तक कमरे से किसी भी प्रकार के सुसाइड नोट मिलने की पुष्टि पुलिस ने नहीं की है। पुलिस उनके मोबाइल फोन और अन्य निजी सामानों की जांच कर रही है ताकि आत्मघाती कदम उठाने के पीछे के कारणों का पता लगाया जा सके।जय साहू अपने पिता के सबसे बड़े बेटे थे और परिवार की जिम्मेदारियों में सक्रिय रहते थे।

बता दें कि जय साहू की पिता घनाराम साहू बालोद के गुंडरदेही से 3 बार विधायक चुने गए थे। पहला चुनाव उन्होंने साल 1972 में निर्दलीय के तौर पर लड़ा और जीत दर्ज की. इसके बाद 1977 में कांग्रेस में शामिल हुए और 11000 वोटों से चुनाव जीता। 1998 में एक बार फिर वो 69000 वोट से चुनाव जीत कर विधायक बने। दुर्ग जिले में उनका अच्छा असर माना जाता रहा है। वो 6 साल तक दुर्ग में कांग्रेस जिलाध्यक्ष भी रहे।वर्ष 2018 में वह भाजपा में शामिल हो गए थे। जिनका निधन 2020 में हुआ था।

Subscribe Now