BREAKING NEWS

logo

सुरक्षा बलों ने छह माओवादी स्मारक को किया ध्वस्त, विस्फोटक सामग्री को किया बरामद


बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग के बीजापुर बीजापुर के थाना मोदकपाल और थाना उसूर के इलाकों में सुरक्षा बलों ने शनिवार को दो अलग -अलग कार्रवाई करते हुए दो अहम कार्रवाई करते हुए छह माओवादी स्मारक को ध्वस्त किया है। इससे पहले शुक्रवार को ताड़पाला हिल्स एरिया में नक्सलियों द्वारा छिपाकर रखे गए विस्फोटक सामग्री को बरामद किया गया है।

सुरक्षाबलों ने मोदकपाल क्षेत्र में नक्सलियों द्वारा बनाए गए स्मारकों को जमींदोज कर दिया। इसके अतिरिक्त, टेकमेटला कुंजामपारा और सुकमा के जग्गावरम इलाकों में भी स्मारकों को नष्ट किया गया है।

बीजापुर पुलिस ने जानकारी दी है कि थाना उसूर क्षेत्रान्तर्गत केरिपु 196 वाहिनी और कोबरा 204 की संयुक्त टीम ने ताड़पाला हिल्स एरिया में सघन नक्सल अभियान अभियान चलाया। कार्रवाई में जवानों ने दो अलग-अलग स्थानों से डंप के अंदर से प्लास्टिक ड्रम और पॉलिथिन में छिपाकर रखी कई विस्फोटक सामग्री, राशन और अन्य माओवादी सामग्री को बरामद किया।बरामद सामग्रियों में 13 डेटोनेटर,11 किलोग्राम गन पावडर, 4 प्लास्टिक ड्रम, दो स्टील तथा लोहे के ड्रम शामिल हैं। इसके अतिरिक्त माओवादी वर्दी, जूते, कैप, डोरी, यूएसबी केबल, सोलर प्लेट एवं अन्य माओवादी साहित्य भी बरामद किया गए हैं।

एरिया डॉमिनेशन के दौरान माओवादियों द्वारा जमीन में लगाकर रखे गये 13 नग बीयर बॉटल में प्रेशर स्विच सिस्टम से लगाए गये आईईडी और 1 नग डायरेक्शन आईईडी (लोहे के पाइप में निर्मित) मौके से बरामद किए गए। अभियान के दौरान सुरक्षा बलों द्वारा टेकमेटला कुंजामपारा क्षेत्र में निर्मित माओवादी स्मारक को भी ध्वस्त किया गया।

Subscribe Now