बताया जा रहा है कि पार्क का एक कर्मचारी हिरणों को चारा देने के लिए बाड़े में घुसा था। इसी दौरान गेट खुला रह जाने के कारण एक हिरण मौके का फायदा उठाकर बाहर निकल गया और तेजी से बांस बाड़ी की ओर भाग निकला। घटना की जानकारी मिलते ही वन विभाग के अधिकारी और कर्मचारी मौके पर पहुंचे और हिरण की तलाश शुरू कर दी।
देर रात तक वन अमला जंगल में टॉर्च लेकर हिरण की खोज में जुटा रहा, लेकिन खबर लिखे जाने तक उसका कोई पता नहीं चल सका है। विभाग को आशंका है कि जंगल की ओर भागे हिरण पर आवारा कुत्तों का हमला हो सकता है, जिससे उसकी जान को खतरा बना हुआ है।
करीब एक सप्ताह पहले भी संजय पार्क में बाड़े के भीतर घुसे 4-5 आवारा कुत्तों ने हिरणों पर हमला कर दिया था, जिसमें 15 हिरणों की मौत हो गई थी। इस घटना की उच्च स्तरीय जांच अभी पूरी भी नहीं हुई है कि एक बार फिर लापरवाही के चलते हिरण के भागने की घटना सामने आ गई है। फिलहाल, जिम्मेदार अधिकारी इस मामले में कुछ भी बोलने से बच रहे हैं, जबकि हिरण की तलाश लगातार जारी है।
अंबिकापुर : संजय पार्क में फिर लापरवाही, बाड़े से भागा हिरण, वन विभाग में मचा हड़कंप
अंबिकापुर। सरगुजा जिले के अंबिकापुर स्थित संजय पार्क में वन विभाग की एक बार फिर बड़ी लापरवाही सामने आई है। सोमवार शाम पार्क में बने बाड़े से एक हिरण बाहर निकलकर बांस बाड़ी की ओर भाग गया, जिससे विभाग में हड़कंप मच गया।












