पुलिस के अनुसार, वैष्णोदेवी मंदिर के पास रहने वाले रामेश्वर साहू का अपनी पत्नी सुकृता साहू से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद के दौरान आरोपित ने पत्नी को कमरे में बंद कर चापड़ से ताबड़तोड़ वार कर दिया। शोर सुनकर आरोपित की मां सांवन साहू और बहन निर्मला साहू मौके पर पहुंचीं और दरवाजा खुलवाकर बचाव का प्रयास किया। इस दौरान आरोपित ने उन पर भी हमला कर दिया, जिससे तीनों महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं।
सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस और डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची तथा आरोपित को हिरासत में ले लिया। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां पत्नी की हालत नाजुक बताई जा रही है।
कोरबा सीएसपी प्रतीक चतुर्वेदी ने बताया कि आरोपित के खिलाफ हत्या के प्रयास सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
कोरबा : पत्नी पर जानलेवा हमला, मां और बहन भी घायल, आरोपित गिरफ्तार
कोरबा। कोरबा शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र में घरेलू हिंसा की सनसनीखेज घटना सामने आई है। पारिवारिक विवाद के बाद एक व्यक्ति ने शनिवार काे अपनी पत्नी पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला कर दिया। बीच-बचाव करने पहुंची उसकी मां और बहन पर भी आरोपित ने हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है।












