दुर्ग/रायपुर। छत्तीसगढ़ की दुर्ग पुलिस ने सायबर फ्रॉड के मामले में आठ आरोपितों को गिरफ्तार किया है । इन सभी आरोपितों ने सुपेला के बंधन बैंक के ब्रांच में खाता खोलकर अपने अकाउंट को म्युल अकाउंट बनाकर किराए पर दे दिया था। सभी दुर्ग जिले के भिलाई के ख़ुर्शीपार, सुपेला, सेक्टर 4 और दुर्ग के निवासी है। सुपेला थाना और एसीसी यूनिट की संयुक्त कार्रवाई में बंधन बैंक के नेहरू नगर शाखा के 27 खातों के जारी एक करोड़ 20 लाख 579 के अवैध लेनदेन का खुलासा किया है। भिलाई नगर के सीएसपी सत्यप्रकाश तिवारी ने आज जानकारी दी है कि यह गिरफ्तारी बुधवार को की गई है।
जिला पुलिस अधीक्षक से प्राप्त जानकारी के अनुसार एक माह पहले भारत सरकार के गृह मंत्रालय द्वारा संचालित समन्वय पोर्टल से म्युल अकाउंट होने का अलर्ट आया, जिसमें सायबर धोखाधड़ी से प्राप्त की गई राशि को इन खातों में जमा कराया गया था। अलर्ट आने पर दुर्ग पुलिस ने साइबर फ्रॉड से संबंधित सभी खातों को होल्ड पर रखवाकर खाता धारकों के खिलाफ मामला दर्ज कर सभी को गिरफ्तार किया है।
27 म्युल अकाउंट धारकों में सुपेला के रावणभाटा निवासी रनजीत महानंद, ख़ुर्शीपार निवासी प्रमिला जंघेल, सेक्टर 32 निवासी के आकाश राव, रिसाली सेक्टर निवासी विपिन कुमार सिरसाम, सेक्टर 5 निवासी मानवी बेरी, जुनवानी निवासी आशीष गुप्ता, पिंकी कुर्रे कोहका, सुपेला निवासी रमाकान्त बंसोड़ को गिरफ्तार किया गया है।
छत्तीसगढ़ : दुर्ग पुलिस ने 27 म्युल अकाउंट से सायबर फ्रॉड करने वाले आठ आरोपितों को किया गिरफ्तार












