BREAKING NEWS

logo

कलेक्टर कार्यालय का घेराव करेगी कांग्रेस, मनरेगा बदलाव के विरोध में 17 फरवरी को प्रदर्शन


जांजगीर-चांपा,। मनरेगा बचाओ संग्राम के तहत जिला कांग्रेस कमेटी जांजगीर-चांपा द्वारा 17 फरवरी को कलेक्टर कार्यालय का घेराव किया जाएगा। यह प्रदर्शन केंद्र की मोदी सरकार की कथित किसान एवं मजदूर विरोधी नीतियों तथा मनरेगा योजना में किए जा रहे बदलावों के विरोध में आयोजित किया जा रहा है।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से नेता प्रतिपक्ष डॉ.चरणदास महंत, प्रदेश कांग्रेस कमेटी छत्तीसगढ़ के अध्यक्ष दीपक बैज, छत्तीसगढ़ प्रदेश प्रभारी विजय जांगिड़, जिला कांग्रेस कमेटी जांजगीर-चांपा के अध्यक्ष राजेश अग्रवाल सहित कांग्रेस के विधायक व्यास कश्यप, राघवेन्द्र कुमार सिंह एवं शेषराज हरवंश उपस्थित रहेंगे।

कांग्रेस नेताओं का कहना है कि मनरेगा योजना में किए जा रहे बदलावों से ग्रामीण मजदूरों और किसानों की आजीविका प्रभावित हो रही है। प्रदर्शन के माध्यम से केंद्र सरकार तक अपनी मांगों और आपत्तियों को पहुंचाया जाएगा।

जिला कांग्रेस अध्यक्ष राजेश अग्रवाल एवं ब्लॉक कांग्रेस कमेटी चांपा के अध्यक्ष सुनील साधवानी ने पार्टी पदाधिकारियों,कार्यकर्ताओं एवं आम नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर आंदोलन को सफल बनाने की अपील की है।

Subscribe Now