रायपुर । मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज मंगलवार काे राजधानी रायपुर में विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। वह दोपहर एक बजे शंकर नगर के दुर्गा मैदान में डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती पर आयोजित समरसता भोज में शामिल होंगे। इसके बाद दोपहर 2 बजे रायपुर के कलेक्ट्रेट चौक जाएंगे, जहां सीएम डॉ. भीमराव अंबेडकर की 21 फीट ऊंची प्रतिमा का अनावरण करेंगे।













