BREAKING NEWS

logo

मुख्यमंत्री साय आज वैष्णव ब्राह्मण समाज के राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक में हाेंगे शामिल


रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज रविवार काे विभिन्न बैठकों में शामिल होंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री दोपहर 1:30 बजे मुख्यमंत्री निवास से रवाना होकर 1:40 बजे निजी होटल में आयोजित छत्तीसगढ़ वैष्णव ब्राह्मण समाज के राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक में शामिल होंगे।कार्यक्रम के बाद दोपहर 2:40 बजे मुख्यमंत्री निवास लौट आएंगे। इसके बाद भाजपा विधायकों की बैठक में शामिल होंगे। इसके बाद शाम 7 बजे नवा रायपुर स्थित नए मुख्यमंत्री निवास पहुंचेंगे।

Subscribe Now