BREAKING NEWS

logo

मुख्यमंत्री के हेलीकॉप्टर में तकनीकी खराबी, बीएसएफ के हेलीकॉप्टर से रायपुर हुए रवाना


नारायणपुर। छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले से रायपुर लौटने से ठीक पहले मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के हेलीकॉप्टर में तकनीकी खराबी पाई गई। हालांकि समय रहते समस्या का पता चल जाने से किसी भी प्रकार की अनहोनी नहीं हुई और मुख्यमंत्री पूरी तरह सुरक्षित रहे। स्थिति को देखते हुए प्रशासन द्वारा तत्काल बीएसएफ के हेलीकॉप्टर की व्यवस्था की गई, जिसके माध्यम से मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को सुरक्षित रूप से रायपुर रवाना किया गया। पूरे घटनाक्रम के दौरान सुरक्षा प्रोटोकॉल का पूरी तरह पालन किया गया।

 मिली जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री साय नारायणपुर जिले के दौरे पर विभिन्न शासकीय एवं विकास कार्यक्रमों में शामिल हुए थे। सभी कार्यक्रमों के समापन के बाद जब वे रायपुर के लिए प्रस्थान करने वाले थे, तभी तकनीकी जांच के दौरान हेलीकॉप्टर में खराबी सामने आई। इसके बाद संबंधित तकनीकी टीम द्वारा हेलीकॉप्टर की विस्तृत जांच की जा रही है। जांच रिपोर्ट आने के बाद तकनीकी खराबी के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा।

Subscribe Now