BREAKING NEWS

logo

राज्यसभा की सीट के लिए कांग्रेस उम्मीदवार फूलोदेवी नेताम ने नामांकन किया दाखिल


रायपुर। छत्तीसगढ़ से खाली हो रही राज्यसभा की सीट के लिए कांग्रेस उम्मीदवार फूलोदेवी नेताम ने गुरुवार को नामांकन दाखिल किया। इस दौरान विधानसभा में नेता -प्रतिपक्ष डॉ. चरण दास महंत, छत्तीसगढ़ कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज, विधायक उमेश पटेल सहित कांग्रेस के कई विधायक और नेता मौजूद रहे।

छत्तीसगढ़ विधानसभा की 90 सीटों में से भाजपा के पास 54 और कांग्रेस के पास 35 विधायक हैं। इस संख्या बल के आधार पर दोनों पार्टियों का एक-एक सीट जीतना लगभग तय माना जा रहा है।

यह पहली बार है जब छत्तीसगढ़ से राज्यसभा की दोनों सीटों के लिए महिला उम्मीदवारों के बीच मुकाबला हो रहा है, हालांकि संख्या बल के हिसाब से दोनों का निर्विरोध चुना जाना लगभग तय है।

छत्तीसगढ़ से राज्यसभा की दो सीटें खाली हो रही हैं, इनमें से एक फूलोदेवी नेताम और दूसरा केटीएस तुलसी की है। जिनका कार्यकाल 9 अप्रैल को समाप्त हो रहा है।चुनाव में कांग्रेस ने फूलोदेवी नेताम को एक बार फिर से रिपीट किया है।

Subscribe Now