BREAKING NEWS

logo

छत्तीसगढ़ के नारायणपुर में अनियंत्रित पिकअप वाहन पलटने से पति -पत्नी समेत तीन लोगों की मौत


नारायणपुर। छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिला में नारायणपुर ओरछा मुख्य मार्ग पर ग्राम झारा घाट के पास गुरुवार देर रात एक भीषण सड़क हादसा हुआ है। जिसमें एक तेज रफ्तार पिकअप वाहन पलटने से 3 लोगों की मौत हो गई और 15 से ज्यादा लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

दुर्घटना में 2 महिलाओं सहित कुल 3 लोगों की मौत हो गई।जबकि 15 से ज्यादा लोग गंभीर रूप से घायल बतायें जा रहे हैं। मृतकों में पति-पत्नी भी शामिल हैं। सूचना मिलते ही 108 संजीवनी एंबुलेंस की मदद से घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल नारायणपुर में भर्ती कराया गया है।कुछ प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार नारायणपुर–ओरछा मुख्य मार्ग लंबे समय से जर्जर स्थिति में है। सड़क की खराब हालत तथा वहां चालकों की लापरवाही के कारण इस मार्ग पर आए दिन दुर्घटनाओं की खबरें सामने आती रहती हैं।

नारायणपुर पुलिस ने बताया है कि हादसा देर रात 9 बजे के बाद नारायणपुर ओरछा मुख्य मार्ग पर स्थित ग्राम झारा घाट के पास हुआ।रायनार क्षेत्र से वापस लौट रहे कमर्शियल पिकअप वाहन में 30 से ज्यादा लोग सवार थे। वाहन घटनास्थल पर अनियंत्रित होकर पलट गया, जिससे यह दर्दनाक हादसा हुआ। इस हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई, जिसमें पति पत्नी शामिल है।दुर्घटना की सूचना मिलते ही नजदीकी झारा थाना से पुलिस और सुरक्षा बल के जवान तुरंत मौके पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया।

स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को गाड़ी से बाहर निकाला गया। घायलों को तत्काल 108 संजीवनी एम्बुलेंस की सहायता से जिला अस्पताल नारायणपुर भेजा गया, जहां डॉक्टरों की टीम द्वारा उनका इलाज किया जा रहा है।

Subscribe Now