आधिकारिक सूत्रों के अनुसार , जीएसटी विभाग के लगभग 10 अधिकारियों की टीम पिछले 6 घंटों से दोनों फर्मों के चार अलग-अलग ठिकानों पर एक साथ जांच कर रही है। जिससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है।
सूत्रों के मुताबिक, इन फर्मों के खिलाफ बड़े पैमाने पर जीएसटी चोरी और बोगस बिलिंग की शिकायत मिली थी, जिसके आधार पर यह कार्रवाई की गई। जांच के दौरान अधिकारियों ने कई अहम दस्तावेज, ट्रांजेक्शन रिकॉर्ड और इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जब्त किए हैं।
अधिकारियों ने बताया है कि प्रारंभिक जांच में बड़ी संख्या में संदिग्ध बिल और लेन-देन के रिकॉर्ड सामने आए हैं, जिससे करोड़ों रुपये की टैक्स चोरी की आशंका जताई जा रही है। विभाग की टीम दस्तावेजों की गहन जांच कर रही है ।
जीएसटी विभाग की लक्ष्मी कमर्शियल और एसआरएस ट्रेडर्स पर कार्रवाई
रायपुर।छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में राज्य के जीएसटी विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए आज भैंसथान स्थित अन्नपूर्णा कॉम्प्लेक्स में लक्ष्मी कमर्शियल और एसआरएस ट्रेडर्स पर छापेमारी की है।












