BREAKING NEWS

logo

छत्तीसगढ़ के वन मंत्री केदार कश्यप आज करेंगे प्रेस कॉन्फ्रेंस


रायपुर। छत्तीसगढ़ के वन मंत्री केदार कश्यप आज गुरुवार काे सुबह 11:00 बजे छत्तीसगढ़ संवाद ऑडिटोरियम में प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे।

इस दौरान वे मीडिया को संबोधित करते हुए वन विभाग की अब तक की उपलब्धियों, चल रहे कार्यों और आगामी कार्ययोजना की विस्तृत जानकारी साझा करेंगे। प्रेस वार्ता में विभाग की भावी योजनाओं, वन संरक्षण, वृक्षारोपण अभियान, वन्यजीव संरक्षण और अन्य प्रमुख पहलों पर भी चर्चा होने की संभावना है। साथ ही राज्य में पर्यावरण संतुलन और वन संसाधनों के संरक्षण को लेकर सरकार की प्राथमिकताओं पर भी मंत्री अपनी बात रखेंगे।

Subscribe Now