रायपुर । मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज रविवार काे बलरामपुर और महासमुंद जिले के दौरे पर रहेंगे। तय कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री आज सुबह 10:30 बजे पुलिस मुख्यालय के हेलिपैड से बलरामपुर जिला के लिए रवाना होंगे। दोपहर 12 बजे बलरामपुर पहुंचने के बाद वे मिशन रोड स्थित वार्ड नंबर 12 का दौरा करेंगे, जहां उनका समय आरक्षित रखा गया है। इसके बाद मुख्यमंत्री 12:45 बजे महासमुंद जिले के लिए रवाना होंगे और वहां नानकसागर में आयोजित होली मोहल्ला कार्यक्रम में शामिल होंगे। कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री दोपहर 3:45 बजे रायपुर के लिए रवाना होकर राजधानी लौटेंगे।













