BREAKING NEWS

logo

मुख्यमंत्री साय आज होली मिलन कार्यक्रमों में होंगे शामिल


रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज साेमवार काे विभिन्न स्थानों पर आयोजित होली मिलन कार्यक्रमों में शामिल होंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, वे शाम 4 बजे रायपुर प्रेस क्लब के होली मिलन समारोह में हिस्सा लेंगे। इसके बाद शाम 5 बजे धरसींवा में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे और शाम 6 बजे राजधानी रायपुर के शंकर नगर स्थित होली मिलन समारोह में उपस्थित रहेंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री शाम 7 बजे मुख्यमंत्री निवास लौटेंगे।

Subscribe Now