BREAKING NEWS

logo

मुख्यमंत्री साय आज मनेंद्रगढ़ और कोरिया जिले के दौरे पर


रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज साेमवार काे मनेंद्रगढ़ और कोरिया जिले के दौरे में रहेंगे , इससे पहले मुख्यमंत्री सुबह 11:30 बजे भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यालय में बैठक लेंगे।

दोपहर एक बजे मनेंद्रगढ़ जिला के लिए रवाना होंगे। दोपहर दो बजे मंगल भवन के लोकार्पण एवं भूमिपूजन कार्यक्रम में शामिल होंगे। जिसके बाद शाम 5 बजे वह कोरिया जिला के लिए रवाना होंगे।जहां पर शाम सात बजे ओपन एयर थियेटर का लोकार्पण सहित बैकुंठपुर के कई कार्यक्रमों में शामिल होंगे। इसके अलावा मुख्यमंत्री साय बैकुंठपुर में ही रात्रि विश्राम करेंगे।

Subscribe Now