सत्र के तीसरे दिन उपमुख्यमंत्री मुख्यमंत्री अरुण साव मंत्री गजेन्द्र यादव और मंत्री लखनलाल देवांगन सदस्यों द्वारा पूछे गए प्रश्नों के उत्तर देंगे। इसके अलावा मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और डिप्टी मुख्यमंत्री विजय शर्मा सदन पटल पर विभिन्न पत्र और दस्तावेज रखेंगे। मंत्री केदार कश्यपश्याम बिहारी जायसवाल और गुरु खुशवंत भी संबंधित विभागों के पत्र सदन के पटल पर प्रस्तुत करेंगे।
छग विधानसभा : बजट सत्र का आज तीसरा दिन,ध्यानाकर्षण प्रस्ताव, नशीले पदार्थों पर हंगामे के आसार
रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र का आज बुधवार काे तीसरा दिन बेहद अहम रहने वाला है। सदन में प्रश्नकाल के दौरान कई महत्वपूर्ण विभागों से जुड़े सवालों के जवाब दिए जाएंगे, वहीं ध्यानाकर्षण प्रस्तावों के जरिए कानून-व्यवस्था और स्वास्थ्य सेवाओं जैसे मुद्दे उठाए जाएंगे। साथ ही राज्यपाल के अभिभाषण पर विस्तृत चर्चा होगी।












