रायपुर। रायपुर ग्रामीण क्षेत्र के कुम्हारी थाना क्षेत्र अंतर्गत खारुन नदी किनारे एक व्यक्ति की हत्या का मामला सामने आया है। घटना में आरोपित ने अपने ही साले की हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है।
थाना से शुक्रवार काे मिली जानकारी के अनुसार मृतक घनश्याम यादव (30 वर्ष), निवासी ग्राम पल्सीपानी, थाना कोमाखान, जिला महासमुंद और आरोपित गोप सिंह बरिहा, उम्र 45 वर्ष, निवासी पल्सीपानी, दोनों रिश्ते में जीजा-साला हैं और कुम्हारी स्थित ईंट भट्टे में मजदूरी का काम करते थे।
08 अप्रैल को दोनों सिलतरा शराब भट्टी गए थे, जहां उन्होंने शराब का सेवन किया। बताया गया कि शराब पीने के बाद गोप सिंह ने घनश्याम यादव को 150 रुपये दिए थे। ताकि वह और शराब ला सके, लेकिन घनश्याम यादव ने वह शराब अकेले ही पी ली। इस बात को लेकर आरोपित गोप सिंह नाराज था। इसके बाद 09 अप्रैल को दोनों नदी में नहाने गए थे। इसी दौरान घनश्याम यादव शौच जाने की बात कहकर खारुन नदी की ओर चला गया।
आरोपित गोप सिंह उसके पीछे गया और नदी के मेढ़ से उसे धक्का देकर नीचे गिरा दिया। इससे घनश्याम यादव बेहोश हो गया। आरोपित को यह डर हुआ कि कहीं घटना का खुलासा न हो जाए, इस कारण उसने अपने गमछे से मृतक के गले को कस दिया, जिससे घनश्याम यादव की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव काे पाेस्टमार्टम के बाद आज परिजनाें काे साैप दिया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और आरोपित गोप सिंह बरिहा को गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है।
शराब विवाद में जीजा ने साले की कर दी हत्या, आराेपित गिरफ्तार












