BREAKING NEWS

logo

तेज बहाव में बह जाने से लापता सीआईएसएफ जवान का शव बरामद


जगदलपुर। छत्तीसगढ़-ओडिशा की सीमा पर स्थित गुलमी वाटरफॉल में महाशिवरात्रि के अवसर पर घूमने गए नगरनार स्थित एनएमडीसी प्लांट में सब-इंस्पेक्टर के पद पर पदस्थ सीआईएसएफ का एक जवान आकाश चौधरी की मौत पानी में डूबने से हो गई।

महाशिवरात्रि के दिन से लापता चल रहे अधिकारी का शव आज मंगलवार काे बरामद किया गया है। पोस्टमार्टम के बाद पार्थिव शरीर को नगरनार लाया गया, जहां से परिजन उसे अंतिम संस्कार के लिए हरियाणा ले जाएंगे।

उल्लेखनीय है कि, महाशिवरात्रि के अवसर पर सीआईएसएफ के पांच-छह जवान ओडिशा सीमा क्षेत्र में स्थित गुलमी वाटरफॉल घूमने गए थे। बताया जा रहा है कि सभी साथी वहां पिकनिक मनाने पहुंचे थे। भोजन के बाद एक सब-इंस्पेक्टर नहाने के लिए नदी में उतरे, तभी अचानक तेज बहाव में बह गए और देखते ही देखते पानी में लापता हो गए। साथियों ने पहले अपने स्तर पर तलाश की, लेकिन जब काफी देर तक उनका कोई पता नहीं चला तो तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों को सूचना दी गई। इसके बाद स्थानीय पुलिस, प्रशासन और गोताखोरों की टीम ने संयुक्त सर्च ऑपरेशन शुरू किया। लगातार चली खोजबीन के बाद आखिरकार जवान का शव नदी से बरामद कर लिया गया। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है और हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।

Subscribe Now