BREAKING NEWS

logo

रायपुर : भाजपा प्रदेश कार्यालय में आज से शुरू होगा सहयोग केन्द्र


रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के कुशाभाऊ ठाकरे परिसर स्थित प्रदेश कार्यालय में आज मंगलवार 3 फरवरी से सहयोग केंद्र पुनः शुरू होगा।

प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल आज सहयोग केंद्र में उपस्थित रहेंगे, उनके साथ भाजपा प्रदेश महामंत्री डॉ. नवीन मार्कण्डेय रहेंगे। वहीं 4 फरवरी को कैबिनेट मंत्री राजेश अग्रवाल सहयोग केंद्र में समस्याएँ सुनकर समाधान करेंगे। उनके साथ प्रदेश भाजपा महामंत्री अखिलेश सोनी रहेंगे। प्रदेश के श्रम मंत्री लखनलाल देवांगन आगामी 5 फरवरी को सहयोग केंद्र में प्रदेश भाजपा महामंत्री यशवंत जैन के साथ उपस्थित रहेंगे। 6 फरवरी को खाद्य मंत्री दयालदास बघेल सहयोग केंद्र में उपस्थित रहेंगे। उनके साथ प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष रंजना साहू उपस्थित रहेंगीं।

Subscribe Now