जगदलपुर। जिले के परपा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम केशलूर के पास आज शुक्रवार काे एक तेज रफ्तार ट्रक व माेटरसाइकिल में भिड़ंत हो गई। इस दुर्घटना में माेटरसाइकिल सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। मौके पर पहुंची केशलूर चाैकी पुलिस ने युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए मेकाॅज भिजवाकर मामले की जांच कर रही है।
परपा पुलिस से मिली जनकारी के अनुसार जगदलपुर की ओर से आ रही एक तेज रफ्तार ट्रक चालक ने सुकमा की ओर से आ रहे माेटरसाइकिल चालक को सामने से अपने चपेट में ले लिया। इस घटना में माेटरसाइकिल पूरी तरह क्षतिग्रस्त होने के साथ ही माेटरसाइकिल चालक की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। वहीं मृतक के जेब से एक आधार कार्ड मिला है। जिसमें योगेश कुमार नाग पता सुकमा बताया जा रहा है। वहीं, इस दुर्घटना के बाद केशलूर चौकी की पुलिस माैके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए मेकाॅज भिजवा दिया है। फिलहाल पुलकस ट्रक चालक की तलाश कर रही है।
तेज रफ्तार ट्रक व माेटरसाइकिल की भिड़ंत में माेटरसाइकिल सवार की हुई माैत
May 15 2026 9:13AM
1 मिनट का रीड
118608
11











