logo

रायपुर : कृषि मंत्री रामविचार नेताम आज से करेंगे संभागवार विभागीय समीक्षा


रायपुर। कृषि मंत्री रामविचार नेताम की अध्यक्षता में आज मंगलवार (7 अप्रैल) से 11 अप्रैल 2026 तक संभागवार विभागीय समीक्षा बैठक आयोजित की जा रही है।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मंत्री आज रायपुर एवं दुर्ग संभाग में कृषि विभाग की प्रगति की समीक्षा करेंगे। इसके पश्चात 8 एवं 9 अप्रैल को बस्तर संभाग में विभागीय योजनाओं एवं कार्यों का मूल्यांकन किया जाएगा। वहीं 11 अप्रैल को सरगुजा एवं बिलासपुर संभाग की समीक्षा बैठक आयोजित होगी।

इन बैठकों में कृषि विभाग की विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन, प्रगति की समीक्षा तथा क्षेत्रीय समस्याओं के समाधान पर विशेष रूप से चर्चा की जाएगी। बैठकों का उद्देश्य विभागीय कार्यों में तेजी लाना, किसानों को लाभ पहुंचाने वाली योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को सुनिश्चित करना तथा विभिन्न संभागों में कृषि विकास को गति देना है।

Subscribe Now