BREAKING NEWS

logo

चाकू लहराते हुए युवक चढ़ा पुलिस के हत्थे


रायपुर। धारदार चाकू के साथ एक युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस कमिश्नरेट रायपुर द्वारा असामाजिक तत्वों एवं अपराधियों के विरूद्ध लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है।

शुक्रवार को पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 30 अप्रैल 2026 को एण्टी क्राईम एण्ड साइबर यूनिट रायपुर तथा थाना सिविल लाईन पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा न्यू शांति नगर में हाथ में चाकू लेकर लोगो को डराते धमकाते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया गया। आरोपित युवक का नाम सावन बघेल है, जो गांधी नगर थाना खम्हारडीह रायपुर का रहने वाला है। आरोपित को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से अवैध रूप से रखें 1 नग चाकू जब्त कर उसके विरूद्ध थाना सिविल लाईन में आर्म्स एक्ट का अपराध पंजीबद्ध किया गया।

Subscribe Now