BREAKING NEWS

logo

आज छत्तीसगढ़ के 24.71 लाख से अधिक किसानों के खाते में अंतरित हाेगी 498.83 करोड़ रूपये


रायपुर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज शुक्रवार काे 13 मार्च को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 22 वीं किस्त की राशि किसानाें के खाते में अंतरित करेंगे। इस राष्ट्रव्यापी कार्यक्रम से छत्तीसगढ के 24 लाख 71 हजार 498 किसानों के खाते में 498.83 करोड़ रूपये की राशि भेजी जाएगी। इस योजना के तहत छत्तीसगढ राज्य के 2 लाख 92 हजार वन पट्टाधारी और 37 हजार 400 विशेष पिछड़ी जनजाति किसानों को भी लाभान्वित किया जा रहा है। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से इस कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ के लाखों किसान सहित जनप्रतिनिधिगण राजधानी रायपुर स्थित स्वामी विवेकानंद, कृषि महाविद्यालय जोरा रायपुर से जुड़ेंगे।

कृषि विभाग के अधिकारियों ने बताया कि पी एम किसान उत्सव के तहत विभिन्न ग्राम पंचायतों में किसान बैठकों का आयोजन किया जाएगा और प्रधानमंत्री के कार्यक्रम का लाइव प्रसारण भी कराया जाएगा, ताकि किसान सीधे इस कार्यक्रम से जुड़ सकें।

Subscribe Now