BREAKING NEWS

logo

रायपुर : पुलिस ने छापामार कार्रवाई कर 160 बोरी गुटखा और 300 बोरी तंबाखू किया जब्त


रायपुर। राजधानी रायपुर में अवैध रूप से गुटखा भंडारण पर पुलिस ने खमतराई क्षेत्र में की गई छापामार कार्रवाई में 160 बोरी सितार गुटखा और 300 बोरी तंबाखू जब्त किया है, जिसकी कीमत 20 लाख रुपये बताई जा रही है। राजधानी में इस बड़ी कार्रवाई से अवैध कारोबारियों में हड़कंप मच गया है।

रायपुर नार्थ डीसीपी मयंक गुर्जर ने गुरुवार काे बताया कि खमतराई इलाके में लंबे समय से अवैध रूप से गुटखा का भंडारण किया जा रहा था। दामों में बढ़ोतरी के बीच कालाबाजारी की आशंका पर पुलिस ने दबिश दी। कार्रवाई के दौरान मौके से 160 बोरी सितार गुटखा और 300 बोरी तंबाखू बरामद की गई। स्थानीय पुलिस और फूड सेफ्टी विभाग के अधिकारी मामले की जांच में जुटे हैं। जब्त सामग्री को कब्जे में लेकर आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

मयंक गुर्जर ने बताया कि रायपुर क्राइम ब्रांच और स्थानीय थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने गुटखा भंडारण की सूचना पर बड़ी कार्रवाई की है। जानकारी के अनुसार खमतराई थाना क्षेत्र के ट्रांसपोर्ट नगर इलाके में स्टोरेज रूम में सितार गुटखा और तंबाकू का भंडारण किया जा रहा था, जिसकी सूचना पर टीम ने छापेमार कार्रवाई कर 160 बोरी सितार और 300 बोरी तंबाकू कुल मशरूका 20 लाख रुपये जब्त किया गया है। संबंधित विभागों को भी सूचना दी गई है, ताकि पूरे मामले की जांच आगे बढ़ सके।

Subscribe Now