BREAKING NEWS

logo

धमतरी जिले में 110 लीटर अवैध महुआ शराब और 25 सौ किलो महुआ लाहन जब्त


धमतरी। जिले में अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत आबकारी विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 110 लीटर हाथ भट्टी महुआ शराब तथा 25 सौ किलोग्राम महुआ लाहन जब्त किया है। कार्रवाई से अवैध कारोबारियों में हड़कंप मच गया है।

कलेक्टर अबिनाश मिश्रा के निर्देश और जिला आबकारी अधिकारी निरुपमा लोनहरे के मार्गदर्शन में यह कार्रवाई की गई। टीम ने शनिवार काे मगरलोड क्षेत्र के पहांदा नाला और सिंगपुर नाला में दबिश दी, जहां अवैध रूप से महुआ शराब का निर्माण और भंडारण किया जा रहा था। छापेमारी के दौरान मौके से भारी मात्रा में हाथ भट्टी महुआ शराब और लाहन बरामद किया गया।

आबकारी अधिनियम की धारा के तहत दो प्रकरण दर्ज किए गए हैं। विभाग ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध शराब के निर्माण, परिवहन और विक्रय के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा। कार्रवाई में आबकारी उपनिरीक्षक आशीष ध्रुव (वृत्त प्रभारी, मगरलोड) और आबकारी उपनिरीक्षक (परि) गिरिजा शंकर बघेल की अहम भूमिका रही। आबकारी प्रधान आरक्षक राजेश यादव, ज्ञानिक ध्रुव, जनक सिन्हा सहित अन्य स्टाफ मौजूद रहे। जिला प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि अवैध शराब से संबंधित किसी भी गतिविधि की जानकारी तत्काल प्रशासन को दें, ताकि समय रहते सख्त कार्रवाई की जा सके।

Subscribe Now